28.1 C
Delhi
शनिवार, 30 सितम्बर,2023

सरकार ने सरकारी क्षेत्र में दिव्यांगों की भर्ती के लिए लॉन्च किया विशेष अभियान, हाई कोर्ट ने दिए थे आदेश

- विज्ञापन -

Himachal Pradesh News: हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद राज्य सरकार ने दिव्यांगों की सरकारी क्षेत्र में भर्ती के लिए एक विशेष अभियान लांच कर दिया है। यह भर्ती अभियान क्लास वन से क्लास 4 तक सभी कैटेगरी के लिए होगा। शोभूराम बनाम स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश केस में 17 जुलाई, 2023 को हाई कोर्ट ने ये आर्डर दिए थे। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजे गए निर्देशों के अनुसार कहा गया है कि 31 मार्च, 2023 तक आने वाली वैकेंसी को देखते हुए विकलांग कैटेगरी में यह भर्ती की जाए। इसके लिए विभागों को अलग से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कैबिनेट से अप्रूवल पहले ही मिल गया है।

इस भर्ती के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मिलकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी और हर विभाग को इसके लिए लाइजन अफसर तैनात करना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह अभियान सरकारी नौकरी पाने का एक मौका है। राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि तय समय अवधि के भीतर यह भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सरकार को बताया भी जाए। भर्ती की यह प्रक्रिया 31 मार्च, 2023 तक पूरा करने के निर्देश हैं। हाई कोर्ट से आर्डर आने के बाद पिछले महीने हुई कैबिनेट की बैठक में इन भर्तियों को एक साथ मंजूरी दी गई थी।

- विज्ञापन -

डिपार्मेंटल एग्जाम शेड्यूल जारी

अगस्त महीने में खराब मौसम के कारण स्थगित की गई विभागीय परीक्षा का नया शेड्यूल आ गया है। ये परीक्षाएं 21 नवंबर से 29 नवंबर, 2023 तक आयोजित होंगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार के लिए 23 से 27 नवंबर तक पांच परीक्षाएं होंगी, जबकि कानूनगो और पटवारी के लिए 27 से 29 नवंबर के बीच परीक्षाएं रखी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए हिपा की वेबसाइट को देखा जा सकता है।

- विज्ञापन -
RightNewsIndia.com पर पढ़ें ताजा समाचार(Current News, लेटेस्ट हिंदी समाचार(Latest News), बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म और नौकरी से जुडी हर खबर। तुरंत अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए नोटिफिकेशन को ऑन करें।
- विज्ञापन -

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार