रविवार, जनवरी 4, 2026
3.3 C
London

मादुरो की गिरफ्तारी पर भड़का ‘तानाशाह’, दी अमेरिका को खुली धमकी! क्या शुरू होने वाला है World War 3?

International News: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना पर उत्तर कोरिया के शासक Kim Jong Un ने अमेरिका को बेहद खतरनाक चेतावनी दे दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर मादुरो को रिहा नहीं किया गया, तो इसके परिणाम भयानक होंगे। किम ने इस अमेरिकी कार्रवाई को सीधे तौर पर World War 3 की तरफ बढ़ता हुआ एक कदम बताया है।

किम जोंग ने दागी क्रूज मिसाइल

उत्तर कोरियाई नेता ने मादुरो को अपना जिगरी दोस्त बताया है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन से मादुरो की स्थिति को तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की है। अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी किया। किम जोंग के आदेश पर एक क्रूज मिसाइल दागी गई है। प्योंगयांग में एक भव्य समारोह के दौरान किम ने अमेरिका के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं।

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस: हिमाचल में नई टीम पर रस्साकशी, राहुल गांधी ने की थी विनय की सिफारिश; जानें महासचिव की दौड़ में कौन-कौन शामिल

रूस ने बताया ‘सशस्त्र आक्रामकता’

इस मामले में रूस ने भी अमेरिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। रूस ने इसे “सशस्त्र आक्रामकता” करार दिया है। मॉस्को का कहना है कि यह कूटनीति नहीं, बल्कि वैचारिक दुश्मनी है। रूस ने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की अपील की है। रूस और उत्तर कोरिया के बयानों से World War 3 जैसी आशंकाएं गहराने लगी हैं।

अमेरिका ने लगाए गंभीर आरोप

उधर, अमेरिका अपने फैसले पर अडिग है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने मादुरो और उनकी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में उन पर नार्को-टेररिज्म की साजिश और कोकीन तस्करी के आरोप तय हुए हैं। इसके अलावा उनके पास मशीनगन जैसे खतरनाक हथियार रखने का भी दावा किया गया है। अमेरिका की इस कार्रवाई ने वेनेजुएला संकट को वैश्विक विवाद बना दिया है।

यह भी पढ़ें:  Pentagon Report: क्या चीन महाविनाश की तैयारी में है? 100 मिसाइलों की तैनाती से दुनिया में हड़कंप

Hot this week

अरावली: सुप्रीम कोर्ट ने रोका अपना ही आदेश, CJI ने क्यों कहा- गलत मतलब न निकालें?

New Delhi: अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज...

Himcare Scheme: अस्पतालों की ‘लूट’ पर बड़ा एक्शन, CAG की एंट्री से मचा हड़कंप!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना के नाम...

Related News

Popular Categories