Heat Wave in Delhi: मई के महीने में झुलसाने वाली धूप की बीच तापमान लगातर बढ़ रहा है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया।
आईएमडी की ओर से जारी तापमान को लेकर अपडेट के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में नजफगढ़ सबसे अधिक गर्म क्षेत्र रहा। यहां रविवार (21 मई) को तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नरेला और पीतमपुरा में भी तापमान काफी अधिक रहा। आईएमडी की ओर जारी डेटा के मुताबिक नरेला में 45 डिग्री सेल्सियस जबिक आयानगर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि पालम में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा।