तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी का थलापति विजय को बड़ा ऑफर- 80 सीटें और डिप्टी सीएम पद, TVK में मतभेद

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक समीकरण गरमा गए हैं। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स और राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विजय को अपने गठबंधन में शामिल करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए उन्हें शानदार ऑफर दिया गया है।

बीजेपी का ऑफर: 80 सीटें और डिप्टी सीएम पद

सूत्रोंके हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने विजय की पार्टी TVK को लगभग 80 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। इतना ही नहीं, अगर यह गठबंधन बनता है और एनडीए की सरकार बनती है तो विजय को उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) का पद दिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, अभी तक इस संभावित समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बीजेपी क्यों चाहती है विजय को साथ?

राजनीतिक विश्लेषकोंके मुताबिक, बीजेपी की नजर विजय के विशाल फैन बेस पर है। तमिलनाडु में विजय सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक बेहद लोकप्रिय सार्वजनिक चेहरा हैं। पार्टी रणनीतिकार मानते हैं कि विजय का थोड़ा सा भी वोट बैंक गठबंधन के पक्ष में ट्रांसफर होता है तो इसका सीधा असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है। तमिलनाडु में कई सीटों पर जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है, ऐसे में 2 प्रतिशत वोट भी करवट बदल सकते हैं।

बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका

राजनीतिक सूत्रोंका कहना है कि इस गठबंधन को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी ने एक अन्य राज्य के डिप्टी सीएम को मध्यस्थ के तौर पर उतारा है, जो दोनों पक्षों के बीच संवाद बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, अभी यह बातचीत शुरुआती चरण में ही बताई जा रही है।

विजय की पार्टी में अंदरूनी मतभेद

जहांएक ओर बीजेपी गठबंधन को लेकर सक्रिय है, वहीं विजय की पार्टी TVK के अंदर इस मुद्दे पर अलग-अलग राय सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, विजय के कुछ करीबी सलाहकारों को चिंता है कि इतनी जल्दी किसी बड़े राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होने से पार्टी की स्वतंत्र छवि को नुकसान पहुंच सकता है। विजय ने पार्टी की शुरुआत के समय पारंपरिक गठबंधनों से दूर रहकर तीसरा विकल्प पेश करने का संकेत दिया था।

क्या बनेगा गठबंधन?

तमिलनाडुमें चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में विजय की पार्टी की भूमिका अहम हो गई है। अगर TVK एनडीए का हिस्सा बनती है तो चुनावी समीकरणों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और यह देखना दिलचस्प होगा कि विजय क्या फैसला लेते हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories