बुधवार, दिसम्बर 24, 2025

Swiggy: 1 मिनट में 194 ऑर्डर! भारत ने 2025 में सबसे ज्यादा क्या खाया? रिपोर्ट देख चौंक जाएंगे

Share

Business News: खाने के शौकीन भारतीयों की पसंद आखिरकार सामने आ गई है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप Swiggy ने साल 2025 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में एक खास डिश ने लगातार 10वें साल अपनी बादशाहत कायम रखी है। देश में सबसे ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की गई है। Swiggy पर करोड़ों लोगों ने अपनी भूख मिटाने के लिए बिरयानी का सहारा लिया।

बिरयानी का एकतरफा राज

साल 2025 में बिरयानी का जलवा पूरी तरह बरकरार रहा। Swiggy के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 9.3 करोड़ बिरयानी के ऑर्डर मिले। इसका मतलब है कि ऐप पर हर मिनट 194 बिरयानी ऑर्डर की गईं। इसमें चिकन बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद की गई। करीब 5.77 करोड़ लोगों ने चिकन बिरयानी मंगवाई। यह लगातार 10वां साल है जब बिरयानी लिस्ट में टॉप पर है।

यह भी पढ़ें:  Elon Musk: 677 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ रचा इतिहास, स्पेसएक्स की उड़ान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

बर्गर और पिज्जा की भी धूम

बिरयानी के बाद फ़ूड लवर्स की दूसरी पसंद बर्गर रहा। Swiggy की लिस्ट में बर्गर दूसरे नंबर पर काबिज है। साल 2025 में 4.42 करोड़ लोगों ने बर्गर ऑर्डर किया। वहीं, तीसरे नंबर पर पिज्जा ने अपनी जगह बनाई है। इस साल 4.01 करोड़ पिज्जा ऑर्डर किए गए। इसके अलावा डोसा और चिकन रोल भी लोगों की पसंद बने रहे।

मीठे में क्या रहा खास?

तीखे खाने के बाद मीठे में व्हाइट चॉकलेट केक ने बाजी मारी। इस साल 69 लाख लोगों ने यह केक ऑर्डर किया। वहीं, 54 लाख लोगों ने चॉकलेट केक और 45 लाख ने गुलाब जामुन मंगवाया। विदेशी व्यंजनों में मैक्सिकन खाना 1.6 करोड़ लोगों ने पसंद किया। Swiggy के एक डिलीवरी बॉय मोहम्मद रजीक ने रिकॉर्ड बनाया है। बेंगलुरु के रजीक ने इस साल अकेले 11,718 ऑर्डर डिलीवर किए।

यह भी पढ़ें:  Gold Rate Today: सोना 1,32,920 रुपये पर नए रिकॉर्ड पर, एक दिन में दिखी 3,330 रुपये की भारी तेजी
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News