11.4 C
Shimla
Thursday, March 23, 2023

भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को उजागर करेगी सुक्खू सरकार, मुख्यालय में सुनेंगे समस्याएं

Shimla News: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ श्वेत पत्र लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर महीने एक दिन राज्य मंत्रिमंडल का एक सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेगा।

सुक्खू ने कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से इस बारे में चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 मार्च को उन्होंने खुद मुख्यालय में बैठकर इस व्यवस्था को शुरू कर दिया है। भाजपा विधायक दल की आज शाम शिमला में होने वाली बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में भाजपा विधायकों को बढ़ती महंगाई और गैस सिलिंडरों के बढ़ते दाम के खिलाफ केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए।

Latest news
Related news