दुबई में फंसे साउथ एक्टर विष्णु मांचू: आसमान में मिसाइलें, धमाकों से हिला घर, छोटी बेटी डरी

Dubai News: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद मध्य पूर्व में हालात बेहद खराब हो गए हैं। इसका असर दुबई में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच साउथ इंडियन एक्टर विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो शेयर किया है।

विष्णु मांचू ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किए वीडियो में दुबई के आसमान में मिसाइलें साफ देखी जा सकती हैं और धमाकों की तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने घर के आंगन से रिकॉर्ड किया है।

छोटी बेटी आयरा डर गई

वीडियोशेयर करते हुए विष्णु मांचू ने लिखा कि वह अपने परिवार से मिलने दुबई आए हुए थे और अब यहां फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि तेज धमाकों से उनका घर हिल गया और उनकी छोटी बेटी आयरा बुरी तरह डर गई है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं। आसमान में मिसाइलें नजर आ रही हैं और तेज धमाकों से हमारा घर हिल गया है। छोटी आयरा भी डर गई। शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। दुनिया में किसी भी बच्चे को अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज न सुननी पड़े।”

यूएई रक्षा बलों का जताया आभार

एक्टर नेआगे लिखा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह यूएई रक्षा बलों के आभारी हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक और क्षणभंगुर है। भगवान ताकत और शांति दे। हर हर महादेव।”

विष्णु मांचू का यह वीडियो वायरल हो गया है और फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कई भारतीय नागरिक दुबई और आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं।

Hot this week

गुरदासपुर पुलिस चौकी पर आतंकी हमला: दो जवान शहीद, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी बदले की धमकी

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा...

Related News

Popular Categories