शनिवार, जनवरी 17, 2026
8.2 C
London

‘कुछ बड़ा होने वाला है!’… राज्यसभा चुनाव से पहले अनुराग ठाकुर ने बढ़ाई सुक्खू सरकार की धड़कनें

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी भूचाल के संकेत मिल रहे हैं। हमीरपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना में बड़ा दावा किया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ‘कुछ बड़ा’ होने वाला है। अनुराग के इस बयान ने कांग्रेस सरकार की चिंता बढ़ा दी है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर चल रही कलह अब चरम पर पहुंच चुकी है और यह बिखराव किसी बड़ी घटना का संकेत दे रहा है।

बिखराव की ओर बढ़ रही सरकार

अनुराग ठाकुर ने ‘दिशा’ की बैठक से पहले सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री ही अपने कामकाज पर सवाल उठा रहे हैं। मंत्रियों और अफसरों के बीच तालमेल पूरी तरह खत्म हो चुका है। एक मंत्री अफसरों पर बयान देता है, तो दूसरा उसे काटता है। वहीं, तीसरा मंत्री समर्थन करता है और मुख्यमंत्री कुछ और ही कहते नजर आते हैं। अनुराग ने तंज कसते हुए कहा कि इतना बिखरा हुआ कुनबा आज तक किसी सरकार में नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें:  Himachal News: बीच सड़क पर भिड़ गई पुलिस, टनल में तान दी पिस्तौल, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग

राज्यसभा चुनाव से पहले ‘खेला’ होने के संकेत

हिमाचल में भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी का राज्यसभा कार्यकाल 10 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस सीट के लिए जल्द ही चुनाव होने हैं। अनुराग ठाकुर ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि पिछली बार भी राज्यसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस की कलह सड़क पर आ गई थी। अब ठीक वैसे ही हालात दोबारा बनते दिख रहे हैं। उनका यह कहना कि “अब फिर चुनाव आ रहे हैं और कुछ बड़ा होने वाला है,” राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें:  Road Accident: मंडी में लोक निर्माण विभाग का टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत; मल्टी टास्क वर्कर हुआ घायल

क्या फिर चलेगा ‘ऑपरेशन लोटस’?

अनुराग ठाकुर के इस बयान को राजनीतिक विश्लेषक गंभीर संकेत मान रहे हैं। इसे संभावित ‘ऑपरेशन लोटस-2’ से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले हिमाचल की राजनीति में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है। फिलहाल कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन भाजपा नेता के दावे ने राज्य का सियासी पारा चढ़ा दिया है।

Hot this week

Himachal Politics: मंत्री विक्रमादित्य के बयान पर भड़के IPS अफसर! सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नौकरशाही और सरकार के...

Related News

Popular Categories