शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

स्मृति मंधाना: शादी के दिन बिगड़ी बात, पलाश मुच्छल से टूटा 6 साल पुराना रिश्ता; जानें ब्रेकअप की पूरी कहानी

Share

Mumbai News: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की निजी जिंदगी में बड़ा भूचाल आया है। उनका और बॉलीवुड संगीतकार पलाश मुच्छल का 6 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन शादी के दिन ही हालात बदल गए। अब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है।

शादी वाले दिन क्या हुआ था?

स्मृति मंधाना और पलाश की शादी की तारीख 23 नवंबर तय थी। घर में रस्में शुरू हो चुकी थीं। सोशल मीडिया पर तैयारियों की झलकियां भी दिख रही थीं। अचानक शादी वाले दिन स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई। इसके तुरंत बाद पलाश मुच्छल भी बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन वजहों से शादी को टाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  एशिया कप 2025: सुपर-4 की शुरुआत आज, भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत कल; जानें पूरा शेड्यूल

इंस्टाग्राम से हटाया प्रपोजल वीडियो

शादी टलने के दो हफ्ते बाद दोनों ने रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पलाश ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। पलाश ने अब वह वीडियो भी डिलीट कर दिया है जिसमें उन्होंने स्मृति मंधाना को प्रपोज किया था। स्मृति मंधाना पहले ही अपने अकाउंट से पलाश के साथ वाली सभी तस्वीरें हटा चुकी थीं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

ब्रेकअप की वजह अब भी राज

फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं। स्मृति मंधाना और पलाश के बीच सब कुछ ठीक लग रहा था। परिवार भी खुश थे। लेकिन बीमारी के बाद अचानक रिश्ता टूटने की असली वजह सामने नहीं आई है। क्या सिर्फ तबीयत खराब होना ही कारण था या उनके बीच कोई मनमुटाव हुआ? इन सवालों पर दोनों ने चुप्पी साध रखी है।

यह भी पढ़ें:  शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास: वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट लेकर वसीम अकरम के क्लब में हुए शामिल
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News