ऑनलाइन व्यापार से परेशान छोटे व्यापारियों ने सांसद अरुण गोविल को सौंपा ज्ञापन, बोले- सख्त रेग्युलेटरी एक्ट जरूरी

Meerut News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर और मेरठ महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल से मुलाकात की। व्यापारियों ने ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार से छोटे और फुटकर व्यापारियों के संरक्षण के लिए सख्त नियामक कानून बनाने की मांग की।

पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

व्यापारियोंने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सांसद अरुण गोविल को सौंपा। इस ज्ञापन में ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते दबाव से जूझ रहे छोटे व्यापारियों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

सांसद ने दिया आश्वासन

सांसद अरुण गोविल नेव्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे इस समस्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जरूर पहुंचाएंगे। उन्होंने व्यापारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देनेवालों में जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर, मेरठ महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी, युवा जिलाध्यक्ष तरुण शर्मा, जिला महामंत्री अंबुज रस्तोगी, जिला कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, मेरठ महानगर कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा मेरठ महानगर अध्यक्ष सुधांशु पाराशर, मीडिया प्रभारी नईम अंसारी, मंत्री अलीम सैफी और इमरान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hot this week

इजरायल में तिरंगे की रोशनी: पीएम मोदी के स्वागत में दुल्हन की तरह सजी नेसेट, दोस्ती की नई मिसाल

India News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा...

दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों के नाम बदले, अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

Delhi News: दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले...

Related News

Popular Categories