Bihar News: बिहार के मुंगेर में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप (Bihar Gangrape News) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 6 आरोपियों ने महिला का अपहरण किया फिर उसे सूनसान जगह पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से पीड़िता आरोपियों के चंगुल से जान बचाकर भागी। इस बीच मामला पुलिस के पास पहुंचा। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्होंने कार्रवाई तेज कर दी। अब तक 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
25 वर्षीय महिला ने बताया क्या हुआ था
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके साथ ये वारदात उस समय हुई जब वो कहीं जा रही थी। पीड़िता के मुताबिक, वह पास की एक जगह किसी काम से गई थी। इसी दौरान छह लोग उसके पास आए और उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे किडनैप कर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहीं मेरे साथ उन्होंने दरिंदगी की।
पुलिस में की शिकायत तो आरोपी पकड़े गए
पीड़िता ने बताया कि आरोपी गैंगरेप के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद पीड़िता की स्थिति जब संभली तो वो किसी तरह से पुलिस के पास मामला दर्ज कराने पहुंची। बताया जा रहा कि आरोपियों ने नक्सलवाद प्रभावित हवेली खड़गपुर गांव से महिला का अपहरण किया था। उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
एक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पीड़िता हवेली खड़गपुर के स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंची और छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मामले की जांच की जा रही। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही, वहीं एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।