Ahmedabad News: गुजरात के रानीप इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 17 वर्षीय किशोरी को न्यू ईयर पार्टी के बहाने माउंट आबू बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस पूरी साजिश में पीड़िता की 14 साल की सहेली का शामिल होना सबसे चौंकाने वाला पहलू है।
न्यू ईयर पार्टी के नाम पर बुलाया, फिर दिया धोखा
पीड़िताने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक साल पहले इंस्टाग्राम पर 14 वर्षीय किशोरी से दोस्त बनी थी। 30 दिसंबर 2025 को उसने उसे माउंट आबू में नए साल की पूर्व संध्या पार्टी में चलने का निमंत्रण दिया। पीड़िता अहमदाबाद से कलोल गई, जहां 14 वर्षीय किशोरी और एक युवक मिले। तीनों ने रात में ट्रेन पकड़ी और 31 दिसंबर की सुबह माउंट आबू पहुंचकर एक होटल में चेक-इन किया।
पीड़िता के अनुसार, दोपहर में 14 वर्षीय किशोरी और उस युवक ने उसे पार्टी जारी रखने के लिए अपने कमरे में बुलाया। वहां उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। पीड़िता ने बताया, “कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मुझे नशा सा महसूस होने लगा और मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे पड़े थे।”
महीनों बाद वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा
पीड़िताअकेले अहमदाबाद लौट आई। महीनों बाद बुधवार को एक अन्य लड़की ने उसे बताया कि उसका एक नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर पीड़िता को एहसास हुआ कि उसके साथ क्या हुआ था। वीडियो में वह युवक अर्ध-बेहोश पीड़िता से दुष्कर्म कर रहा था और 14 वर्षीय किशोरी उसे छू रही थी और पूरी घटना फिल्मा रही थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, एक गिरफ्तार
रानीप पुलिस नेभारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें बलात्कार, छल द्वारा यौन संबंध बनाना, सामूहिक बलात्कार, जहर देकर चोट पहुंचाना और आपराधिक विश्वासघात जैसी धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने कलोल से 26 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 14 वर्षीय किशोरी को निगरानी में लिया गया है।


