शनिवार, दिसम्बर 27, 2025

Shimla Winter Carnival: हरियाणवी गानों पर नाचे मंत्री, ‘पतली कमर’ गाने पर झूमे पर्यटक, देखिए तीसरी शाम का हाल

Share

Shimla News: Shimla के ऐतिहासिक रिज मैदान पर चल रहे विंटर कार्निवल की रौनक देखते ही बन रही है। कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या बेहद यादगार रही। हरियाणवी स्टार विवेक राघव ने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि हर कोई थिरकने पर मजबूर हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शामिल हुए। खास बात यह रही कि गीतों की धुन पर मंत्री जी भी खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर थिरकते नजर आए।

हरियाणवी बीट्स पर नाचा शिमला

रात को Shimla का माहौल तब और रंगीन हो गया जब विवेक राघव मंच पर आए। उन्होंने ‘तेरी पतली कमर पर मटका भारी फूट जाएगा’ गाना गाया। इस गाने पर दर्शकों ने खूब डांस किया। इसके बाद उन्होंने अपना सुपरहिट गाना ‘यार तेरा चेतक पे चले’ गाया। हरियाणा और पंजाब से आए पर्यटकों ने इन गानों का जमकर लुत्फ उठाया। विवेक राघव अब तक 500 से ज्यादा हिट गाने दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश उत्सव: कुपवी में तीन दिन तक चला बूढ़ी दिवाली का अनूठा समारोह, पुलिस भी रही मौजूद; जानें क्यों

मंत्री का अनोखा अंदाज

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान रात करीब 8:20 बजे कार्यक्रम में पहुंचे। महापौर सुरेंद्र चौहान और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मंच पर गायक राजेश त्यागी ने जैसे ही ‘बस गए दिलों रे मेरे प्यारिये’ गाना शुरू किया, मंत्री भी झूम उठे। उन्होंने पर्यटकों का Shimla में स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सभी से शहर में सफाई बनाए रखने की अपील की।

नाटी क्वीन और दिलीप सिरमौरी का जादू

हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड जीत चुकीं पूनम भारद्वाज ने बॉलीवुड गीतों से समां बांधा। इसके बाद नाटी क्वीन सावी शर्मा ने अपने डांस से सबका दिल जीत लिया। रात साढ़े नौ बजे मशहूर गायक दिलीप सिरमौरी ने मंच संभाला। उन्होंने लोकप्रिय पहाड़ी नाटियां गाकर Shimla की ठंड में जोश भर दिया। सोनू भारद्वाज और राम किशन शर्मा जैसे कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुक्खू: हिमाचल प्रदेश ने मानव विकास सूचकांक में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा, जानें पूरा मामला

आज रात क्या होगा खास?

विंटर कार्निवल का जश्न 1 जनवरी तक जारी रहेगा। चौथी सांस्कृतिक संध्या में लालपानी स्कूल के छात्र पहाड़ी नाटी पेश करेंगे। इसके अलावा पंजाबी सिंगर करण गिल और पॉप स्टार इंद्रजीत सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। ‘वॉयस ऑफ Shimla’ सीजन 3 के लिए टॉप 12 गायकों का चयन भी कर लिया गया है। शनिवार को अब रेट्रो बॉलीवुड राउंड का मुकाबला होगा।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News