Business News: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का IPO आपके लिए खबर है. यह आईपीओ शुक्रवार 6 मार्च को बंद होने जा रहा है. दूसरे दिन के अंत तक निवेशकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला है. आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी हर अहम जानकारी.
कितना हुआ सब्सक्राइब?
NSE केआंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन तक यह IPO 46% सब्सक्राइब हुआ है. कंपनी ने 56.32 लाख शेयर ऑफर किए थे, जिसके मुकाबले अब तक 26.05 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं. बड़े संस्थागत निवेशकों (QIBs) ने इसमें काफी भरोसा दिखाया है और उनका हिस्सा 1.27 गुना भर चुका है. वहीं, आम निवेशकों (रिटेल) का हिस्सा अभी सिर्फ 9% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 25% भरा है.
क्या है IPO की कीमत और साइज?
इस IPO केलिए प्रति शेयर की कीमत 1,287 रुपये से 1,352 रुपये तय की गई है. यह पूरी तरह से एक ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर्स और पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. कंपनी इसके जरिए 1,087.45 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है.
क्या करती है सेडेमैक कंपनी?
सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स गाड़ियोंऔर मशीनों के लिए कंट्रोल यूनिट्स (ECUs) बनाती है. इसके ग्राहकों में TVS मोटर, बजाज ऑटो और किर्लोस्कर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कंपनी का मजबूत क्लाइंट बेस इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है.
कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
निवेशकोंके लिए सबसे जरूरी तारीख 9 मार्च है, जब शेयरों का अलॉटमेंट (Allotment) फाइनल होगा. शेयर मिलने पर वे आपके डीमैट अकाउंट में आ जाएंगे. इसके बाद 11 मार्च को कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे.
अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
अपनाअलॉटमेंट स्टेटस चेक करना बहुत आसान है. आप NSE की वेबसाइट पर जाकर इन्वेस्ट सेक्शन में अपना पैन और एप्लीकेशन नंबर डालकर स्टेटस देख सकते हैं. इसके अलावा, IPO के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम इंडिया की वेबसाइट पर जाकर भी अपना नाम चेक किया जा सकता है.

