LIVE SEBA HSLC Result 2023 Updates: असम बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक है। सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ऑफ असम (SEBA) द्वारा हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी सोमवार, 22 मई 2023 को घोषित किए जाएंगे।
एसईबीए एचएसएलसी रिजल्ट 2023 डेट, टाइम की जानकारी असम शिक्षा मंत्री ने रनोज पेगु ने आज ही की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसईबीए द्वारा एचएसएलसी एग्जाम 2023 के रिजल्ट आज सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। औपचारिक ऐलान के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, sebaonline.org और resultassam.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।