England News: इंसानों ने आग का इस्तेमाल कब शुरू किया, इसे लेकर एक नई Science News सामने आई है। इस खबर ने पुराने सभी दावों को खारिज कर दिया है। एक नई स्टडी में पता चला है कि इंसानों ने करीब 4 लाख साल पहले ही आग जलाना सीख लिया था। पहले यह माना जाता था कि आग की खोज बहुत बाद में हुई थी। यह खोज इंग्लैंड के सफोक स्थित बार्नहैम गांव में हुई है। इस खुलासे ने मानव इतिहास की समझ को पूरी तरह बदल दिया है।
पुराने सिद्धांतों को चुनौती
इस Science News से पहले वैज्ञानिक कुछ और ही मानते थे। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया जाता था कि इंसानों ने 30 से 40 हजार साल पहले आग जलाना सीखा। कुछ वैज्ञानिक इसे फ्रांस के निएंडरथल स्थलों के आधार पर 50,000 साल पुराना मानते थे। लेकिन नई रिसर्च ने इस समय सीमा को लाखों साल पीछे धकेल दिया है। आज के पूर्वी इंग्लैंड में हमारे पूर्वज आग का इस्तेमाल करना जानते थे। वे इसका उपयोग अपनी दिनचर्या में भी करते थे।
खुदाई में मिले हैरान करने वाले सबूत
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश म्यूजियम की टीम को इसके पुख्ता सबूत मिले हैं। शोधकर्ताओं को खुदाई में पकी हुई मिट्टी का टुकड़ा मिला है। इसके अलावा हाथ से बने फ्लिंट (चकमक पत्थर) के औजार भी मिले। ये औजार बहुत ज्यादा गर्मी के कारण टूट गए थे। यह Science News बताती है कि वहां आग का तापमान बहुत अधिक था। यह प्राकृतिक आग नहीं थी, बल्कि इसे जानबूझकर जलाया गया था।
आग जलाने के लिए विशेष पत्थरों का इस्तेमाल
रिसर्च टीम को मौके से आयरन पाइराइट के टुकड़े भी मिले हैं। यह एक खास तरह का खनिज है। जब इसे फ्लिंट से टकराया जाता है तो चिंगारी निकलती है। इन वस्तुओं का एक साथ मिलना संयोग नहीं है। शोधकर्ताओं का मानना है कि आदिमानव इन पत्थरों का इस्तेमाल आग पैदा करने के लिए करते थे। इस Science News ने साबित कर दिया है कि हमारे पूर्वज हमारी सोच से कहीं ज्यादा समझदार और उन्नत थे।
