31.1 C
Delhi
शनिवार, 23 सितम्बर,2023

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुस्तान नही, बल्कि भारत बताया देश का नाम, कहा, दुनिया को हमारी जरूरत

- विज्ञापन -

Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुवाहाटी में सकल जैन समाज के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में भारत को लेकर कहा कि सदियों से हमारे देश का नाम भारत है।

दुनिया में कहीं पर भी जाए तो उसका नाम भारत ही रहना चाहिए। हम बोलने में, कहने में, लिखने में सर्वत्र भारत ही कहें। उन्होंने कहा, किसी को समझ में नहीं आए चिंता ना करें। उसकी जरूरत होगी तो समझ लेगा। हमको जरूरत नहीं है, उसको समझने की। हम अपने आप में स्वतंत्रता समर्थ हैं। आज दुनिया को हमारी जरूरत है। दुनिया हमारे बिना नहीं चल सकती है। हम सारी दुनिया को लेकर इसीलिए चलते हैं। सारे विश्व के प्राणी हमारे हैं यह हमारा ज्ञान है।’

- विज्ञापन -

मोहन भागवत बोले- हमारे देश का नाम भारत

मोहन भागवत ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि भारत शब्द का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लोगों को इसकी आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत का नाम प्राचीन समय से चला आ रहा है। इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।’ बता दें कि मोहन भाग ने यह बात सकल जैन समाज के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश का नाम सदियों से भारत है। हमारा देश भारत है और हमें सभी व्यावहारिक क्षेत्र में भारत का उपयोग करना होगा।

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार