RPSC RAS Admit card: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 905 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। भर्ती विज्ञापन के अनुसार, आरपीएससी आरएएस परीक्षा का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2023 में किया जाना संभावित है।
ऐसे में आरपीएससी आरएएस परीक्षा (Prelims) के प्रवेश पत्र बहुत ही जल्द जारी किए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक परीक्षा तिथियां घोषित नहीं की गईं। उम्मीद है कि आारपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जल्द ही अपडेट जारी होगा।
आपको बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त सेवाएं प्रजियोगी परीक्षा 2023 के कुल 905 (राज्य सेवाएं-424, अधीनस्थ सेवाएं-481) पदों के लिए भर्ती विज्ञापन 26 जून 2023 को जारी किया था। आरपीएससी आरएएस 2023 के लिए आवेदन 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक लिए गए हैं।
तीन चरणों में होगी परीक्षा:
आरपीएससी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, आरएएस चयन परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रांभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में मौका दिया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार होगा। आयोग ने कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा का स्वरूप वर्णात्मक होगा। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
प्रारंभिक परीक्षा :
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे हैं। परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से जुड़े प्रश्न आएंगे।
मुख्य परीक्षा:
वहीं आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा में 4 पेपर होंगे। पहले तीन पेपर सामान्य अध्ययन के होंगे और चौथा पेपर हिन्दी और अंग्रेजी भाषा का होगा।