26.1 C
Delhi
शनिवार, 30 सितम्बर,2023

चंद्रमा पर मस्ती करता नजर आया रोवर प्रज्ञान, लैंडर विक्रम ने भेजा वीडियो; आप भी देखें

- विज्ञापन -

चंद्रयान 3, रोवर प्रज्ञान: चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) चांद की सतह पर जब से गया है, तब से लगातार चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। रोवर अभी तक चांद के बारे में कई अहम जानकारी जुटा चुका है।

इस बीच रोवर प्रज्ञान का चांद पर मस्ती भरे अंदाज में चहलकदमी करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोवर प्रज्ञान सुरक्षित रास्ते की तलाश के कैसे खुद को टर्न कर रहा है। रोवर के इस रोटेशन को लैंडर विक्रम के कैमरे से कैप्चर किया गया है।

- विज्ञापन -

इसरो ने भी इस वीडियो को शेयर करते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि रोवर को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है, मानो कोई बच्चा चंदा मामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और माँ स्नेहपूर्वक देख रही हो।

रोवर ने ली विक्रम लैंडर की फोटो

इससे पहले रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त को विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की भी फोटो ली थी, जिसे इसरो (ISRO) ने शेयर किया था। रोवर ने करीब 15 मीटर दूर से लैंडर विक्रम की शानदार तस्वीर ली थी। इसरो ने इस फोटो को भी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “स्माइल प्लीज , प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची.”

भारत ने चांद पर रचा इतिहास

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त की शाम को 6.04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतारा गया था। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक कोई नहीं गया है। लैंडर मॉड्यूल विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अगले 14 दिन यानी 1 चंद्र दिवस पर लगातार काम कर रहे हैं। रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन की भी खोज की है।

- विज्ञापन -
RightNewsIndia.com पर पढ़ें ताजा समाचार(Current News, लेटेस्ट हिंदी समाचार(Latest News), बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म और नौकरी से जुडी हर खबर। तुरंत अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए नोटिफिकेशन को ऑन करें।
- विज्ञापन -

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार