11.4 C
Shimla
Thursday, March 23, 2023

REET Main Answer Key : राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती लेवल-1 व लेवल-2 आंसर-की, Direct Link

Download REET Main Answer Key 2023 : राजस्थान में तृतीय श्रेणी के 48000 अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा ( रीट मुख्य परीक्षा आंसर की ) की आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी है।

रीट मेन्स में बैठने वाले लाखों अभ्यर्थियों को इसका इंतजार था। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर लेवल-1 और लेवल-2 के सभी विषयों की आंसर-की और मास्टर क्वेश्चन पेपरों को डाउनलोड किया जा सकता है। लेवल-1 कक्षा एक से पांच तक के लिए हैं जबकि लेवल-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए हैं। प्रत्येक आंसर-की के ऊपर परीक्षा का दिन, उसका लेवल, विषय का नाम आदि की जानकारी दी गई है। लेवल-2 में सिंधी, पंजाबी, उर्दू, इंग्लिश, संस्कृत, हिंदी, सोशल स्टडीज, साइंस मैथ्स सभी विषयों की आंसर-की जारी की गई है।

आपको बता दें कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों के कुल रिक्त पद 48000 में से 41982 पद नॉन टीएसपी और 6018 टीएसपी के हैं। 4500 पद विशेष शिक्षा के हैं।

आंसर-की कैसे करें चेक
– rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– न्यूज नोटिफिकेशन के सेक्शन पर क्लिक करें।
– तमाम पेपरों की आंसर-की आपने सामने आ जाएंगी। अपने पेपर पर क्लिक करें।
– आपके सामने आंसर-की की पीडीएफ खुल जाएगी । इसे डाउनलोड कर लें।

Direct Link यहां देखें

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 144 Sindhi

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 143 Punjabi

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 142 Urdu

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 141 English

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 140 Sanskrit

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 139 Hindi

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 138 SocialStudies

Upper Primary School Teacher (Level-2) 2022 : Primary Answer Key 137 ScienceMaths

Primary School Teacher (Level-1) 2022 : Primary Answer Key 136

कब जारी होगा रिजल्ट ( REET Mains Result )
बताया जा रहा है कि रीट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ( राजस्थान थर्ड ग्रेड अध्यापक भर्ती परिणाम ) 15 अप्रैल के आसपास जारी हो जाएगा। रिजल्ट आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों, आरक्षण, कैटेगरी को ध्यान में रखकर जिला आवंटित किए जाएंगे।

Latest news
Related news

Your opinion on this news: