शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

रेव पार्टी: पुणे में पुलिस ने मारा छापा, एकनाथ खडसे के दामाद सहित 7 हिरासत में; जानें क्या बोले मुख्यमंत्री

Share

Maharashtra News: पुणे के खराडी इलाके में शनिवार देर रात पुणे पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद प्रांजल खेवलकर सहित सात लोग हिरासत में लिए गए। पुलिस ने मौके से कोकीन, गांजा, शराब और हुक्का बरामद किया। इस घटना ने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

पुलिस ने क्या बरामद किया

पुणे पुलिस ने खराडी के एक पॉश इलाके में छापेमारी की। मौके से 2.7 ग्राम कोकीन जैसा पदार्थ, 70 ग्राम गांजा, हुक्का, शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा 10 मोबाइल फोन और दो वाहन भी जब्त किए गए। छापेमारी रात 3:30 बजे हुई। सात आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  कंगना रनौत: एमपी एमएलए कोर्ट आज सुना सकता है अहम फैसला, रिवीजन याचिका पर होगी सुनवाई

डीसीपी निखिल पिंगले का बयान

डीसीपी क्राइम निखिल पिंगले ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया। रेव पार्टी एक स्टूडियो अपार्टमेंट में चल रही थी। सात लोग, जिनमें प्रांजल खेवलकर, निखिल पोपटानी, समीर सैयद, श्रीपद यादव, सचिन भोंबे, ईशा सिंह और प्राची शर्मा शामिल हैं, हिरासत में हैं। सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू हुई।

सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने नागपुर में मीडिया से बातचीत में बताया कि मीडिया में दिखाई गई खबरों के आधार पर रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग्स मिलने की बात सामने आई है। फडणवीस ने कहा कि पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वह टिप्पणी करेंगे। प्रथम दृष्टया अपराध की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें:  फर्जी प्रमाणपत्र: जाली ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से कई डॉक्टरों ने हासिल की नौकरी, अब विजिलेंस करेगी सख्त कार्रवाई
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News