शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

राशिफल 4 सितंबर 2025: गुरुवार को इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का दिन कैसा रहेगा

Share

Astrology News: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 सितंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। गुरुवार के दिन प्रत्येक राशि पर ग्रहों की विशेष स्थिति का प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी बारह राशियों के लिए आज का विस्तृत भविष्यफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। शादीशुदा जातकों के लिए समय अनुकूल है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आज का दिन आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया दिन है।

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। प्यार में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने से आपको प्रोफेशनल तौर पर बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें।

यह भी पढ़ें:  साइबर क्राइम: बरेली में दो महिलाओं की अश्लील तस्वीरें हुई वायरल, पीड़ितों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

सिंह राशि (Leo)

आज आपका दिन हर तरह से अनुकूल दिख रहा है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी दोस्त से मुलाकात होना आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। पैसों के निवेश और बचत को लेकर विचार करना अच्छा रहेगा। निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Libra)

आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। कामकाज के सिलसिले से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन और बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  सावन शिवरात्रि 2025: जानें 23 जुलाई का पूजा मुहूर्त, जलाभिषेक समय और पंचांग

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपको अपनी सेहत को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। व्यवसायिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम के लिए कुछ खास योजना बनाएं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है। अपने उत्साह को काबू में रखें। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपकी एनर्जी का स्तर हाई रहेगा। अपने रूप और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज बड़े प्रोजेक्ट को छोटे भागों में बांट लें। संतान से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। परिवार की समस्याएं दूर हो सकती हैं। पार्टनरशिप में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मीन राशि (Pisces)

आज मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से धन मिल सकता है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News