शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

बलात्कार: पंजाब में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Share

Punjab News: पंजाब के हलवारा में जोधां थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। रात को घर में पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौजूदगी में आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने बताया तो मां और भाई-बहन को मार देगा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जोधां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सौतेले पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव की एक महिला और चाइल्ड वेलफेयर विभाग ने पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पीड़िता की मां ने भी बेटी का साथ दिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सब इंस्पेक्टर किरनदीप कौर को जांच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: अगले हफ्ते हो सकती है सुक्खू कैबिनेट बैठक, जानें किन मुद्दों पर होंगे फैसले

बच्ची ने हिम्मत दिखाकर बताया सच

पीड़िता ने डर के बावजूद पड़ोस की एक महिला को अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने चाइल्ड वेलफेयर विभाग को सूचित किया। लुधियाना के शिमलापुरी दफ्तर में बच्ची के बयान दर्ज किए गए। विभाग ने लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। आरोपी ने लंबे समय तक बच्ची और उसके भाई-बहनों को प्रताड़ित किया था।

नशे में धुत था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात आरोपी नशे में था। उसने बच्ची को जबरदस्ती दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पहले पति को छोड़कर आरोपी से दूसरी शादी की थी। आरोपी लगातार बच्चों को प्रताड़ित करता था। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  तेलंगाना: पहले भर्ती करने में की आनाकानी, गिर जिंदा मरीज को भेज दिया मुर्दाघर; जानें फिर क्या हुआ
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News