मराठा मंदिर में रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ अवतार, 30 साल पुरानी DDLJ का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Mumbai News: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इस कदर दीवानगी है कि इसने मुंबई के ऐतिहासिक मराठा मंदिर थिएटर में 30 साल से राज कर रही शाहरुख खान की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारी डिमांड के चलते थिएटर मालिकों को न केवल शोज की संख्या बढ़ानी पड़ी, बल्कि अब ‘धुरंधर 2’ के शोज 24 घंटे चलाने की तैयारी है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग और पेड प्रिव्यू के जरिए करोड़ों रुपये बटोर कर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का संकेत दे दिया है।

एडवांस बुकिंग में उखाड़े रिकॉर्ड के झंडे

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आने से पहले ही अपनी ताकत दिखा दी है। अब तक फिल्म के करीब 15 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिसमें पेड प्रिव्यू का बड़ा हिस्सा शामिल है। केवल प्रिव्यू के जरिए ही फिल्म ने करीब 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मुंबई, ठाणे और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में क्रेज को देखते हुए आधी रात के बाद भी शोज रखे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी अभिनेता के लिए एक बड़ा कीर्तिमान है।

मराठा मंदिर में DDLJ पर भारी पड़ी ‘धुरंधर 2’

सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर की हो रही है, जहां पिछले तीन दशकों से राज कर रही DDLJ के समय में बदलाव करना पड़ा है। ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त मांग के कारण थिएटर प्रबंधन ने शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म के शो टाइमिंग को आगे-पीछे किया है। फिल्म की लंबाई करीब 4 घंटे होने के बावजूद, दर्शकों की भीड़ को संभालने के लिए सुबह के एक्स्ट्रा शोज जोड़े गए हैं। विदेशों में भी, खास तौर पर नॉर्थ अमेरिका में, फिल्म की प्री-सेल्स कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है।

आदित्य धर की फिल्म में सितारों की फौज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन पैक्ड फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। सितारों की इस फौज और दमदार स्क्रिप्ट ने फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, यह आने वाले समय में बॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड्स को मटियामेट कर सकती है। अब सबकी निगाहें रिलीज के बाद मिलने वाले पब्लिक रिव्यू पर टिकी हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories