रविवार, दिसम्बर 28, 2025

Rajasthan Weather: खून जमा देने वाली सर्दी! 2.1 डिग्री तक लुढ़का पारा, नए साल पर बारिश का अलर्ट

Share

Rajasthan News: राजस्थान में मौसम (Weather) का मिजाज बेहद सख्त हो गया है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश में तापमान गिरकर सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। फतेहपुर सीकर में पारा जमाव बिंदु के करीब यानी 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के जश्न के बीच बारिश और कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

फतेहपुर में सबसे सर्द रात

शेखावटी अंचल में सर्दी का सितम सबसे ज्यादा है। फतेहपुर सीकर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

यह भी पढ़ें:  नकली करेंसी: पुलिस ने तीन राज्यों के युवकों के गिरोह को किया गिरफ्तार, 24 लाख से ज्यादा के फर्जी नोट बरामद

31 दिसंबर से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने 28 से 30 दिसंबर तक आसमान साफ रहने की बात कही है। हालांकि, 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते बीकानेर संभाग और शेखावटी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। नए साल का स्वागत भीगी हुई सुबह के साथ होने की संभावना है।

कोहरे का डबल अटैक

बारिश के साथ-साथ कोहरा भी विजिबिलिटी घटाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने होंगे।

यह भी पढ़ें:  Shimla News: कॉलेज छात्रों के साथ टूर के नाम पर बड़ी ठगी, एजेंट 1.19 लाख लेकर फरार
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News