मंगलवार, जनवरी 20, 2026
10.1 C
London

केरल में राहुल गांधी ने BJP-RSS को ललकारा, बोले- ‘लोगों को चुप कराने से महान नहीं बनता देश’

Kerala News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल दौरे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों को चुप करा देने से कोई भी देश महान नहीं बनता है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस देश के लोगों की आजादी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नेताओं को बधाई भी दी।

संविधान और लोकतंत्र पर छिड़ी जंग

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की नींव ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर टिकी है। इसका मतलब है कि देश को चलाने में हर भारतीय की आवाज शामिल होनी चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस लोगों पर चुप्पी और समर्पण थोपना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि हम लोकतंत्र में खामोशी के कल्चर को कभी भी हावी नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

यह भी पढ़ें:  सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 702 पदों पर आवेदन शुरू; यहां पढ़ें पूरी डिटेल

सत्ता के केंद्रीकरण पर केंद्र को घेरा

कांग्रेस नेता ने भाजपा और अपनी विचारधारा के बीच का फर्क समझाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के केंद्रीकरण (Centralization) में विश्वास रखती है, जबकि हम सत्ता के विकेंद्रीकरण के पक्षधर हैं। राहुल ने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तभी बनते हैं, जब वे खुलकर अपने विचार रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार चाहती है कि भारत चुप रहे। उनका मकसद देश की सारी दौलत कुछ गिने-चुने उद्योगपति घरानों के हवाले करना है।

यह भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम: बाल शोषण के 26 अश्लील वीडियो अपलोड करने पर युवक पर FIR, साइबर सेल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

‘केरल की असली आत्मा’ से की मुलाकात

इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने मशहूर मलयालम लेखिका और आलोचक डॉ. एम लीलावती से भी मुलाकात की। उन्होंने लेखिका को प्रतिष्ठित प्रियदर्शनी साहित्य पुरस्कार प्रदान किया। राहुल ने डॉ. लीलावती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने केरल की आवाज को बचाने का काम किया है। बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि उन्हें डॉ. लीलावती में ‘केरल की असली आत्मा’ नजर आती है। राहुल ने जनता को भरोसा दिलाया कि केरल के लोगों की आवाज को कोई भी ताकत दबा नहीं पाएगी।

Hot this week

Related News

Popular Categories