Puducherry Election 2026: NDA में दरार, NR कांग्रेस ने राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़ी, TVK से गठबंधन की अटकलें

Puducherry News: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में दरारें उभर आई हैं। सत्ताधारी दल एनआर कांग्रेस ने अपने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने नई मांगें रख दी हैं, जिससे चुनावी समझौता पेचीदा हो गया है। इस तनाव की जड़ में एनआर कांग्रेस की वह जिद है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह में से किसी एक से पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का स्पष्ट आश्वासन चाहती है।

LJK को गठबंधन में शामिल किए जाने का विरोध

एनआर कांग्रेस नेउद्योगपति चार्ल्स मार्टिन के नेतृत्व वाली ‘लक्ष्या द्रविड़ जननायक काची’ (LJK) को एनडीए गठबंधन में शामिल किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के नेता LJK की कमान लॉटरी किंग मार्टिन के बेटे के हाथों में होने को राजनीतिक रूप से मंजूर नहीं कर रहे हैं। इस बीच, खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री रंगास्वामी एनडीए से अलग होने का मन बना चुके हैं और वह जल्द ही विजय की पार्टी TVK के साथ नए गठबंधन का एलान कर सकते हैं।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories