24.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 3, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भारोत्तोलक मीराबाई चानू को दी बधाई

- विज्ञापन -

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू की इस उपलब्धि ने पूरे भारत में खुशी और जश्न की लहर पैदा कर दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इन खेलों में भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और जश्न की लहर पैदा कर दी है। शाबाश, मीराबाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।’’

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े

समाचार पर अपनी राय दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें