28.1 C
Delhi
शुक्रवार, 22 सितम्बर,2023

हिमाचल में मानसून सत्र की तैयारियां पूर्ण, पेपरलैस होगी विधानसभा की कार्यवाही; अब तक 743 प्रश्न मिले

- विज्ञापन -

Monsoon Session Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा को पेपरलेस करने के बाद अब इसके लाइव प्रसारण की तैयारी है। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने प्रयास तेज कर दिया है। इसके लिए अपना यू ट्यूब चैनल या फिर आउटसोर्स करने पर विचार हो रहा है। मानसून सत्र के दौरान पहली बार जीरो आवर को भी शुरू किया जा सकता है।

यह बात शिमला में शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले मानसून सत्र की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

- विज्ञापन -

सुबह 11 से 12 बजे तक का प्रश्नकाल का महत्वपूर्ण समय होता है। यह समय अन्य कार्यों में नहीं लगना चाहिए, इसलिए जीरो आवर को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। मानसून सत्र के लिए 743 प्रश्न पहुंचे हैं। इसमें 70 प्रतिशत प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से संबंधित हैं।

पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का तृतीय सत्र 18 से 25 सितंबर तक आयोजित होगा। 18 सितंबर को अपराहृन दो बजे सत्र शुरू होगा। उस दिन पूर्व विधायक स्व. खूब राम के प्रति शोकोद्गार भी होंगे। सत्र में सात बैठकें होंगी । 23 सितंबर को शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित होगा, जबकि 21 सितंबर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है।

- विज्ञापन -

रविवार को एक बजे सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें सत्र को बेहतर तरीके से चलाने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को कहा जाएगा। पठानिया ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को ही सदन में उठाएं तथा विधानसभा की परंपरा व गरिमा का सम्मान करते हुए नियमों की परिधि में रहकर सार्थक चर्चा करें।

पुस्तकालय कक्ष को दिया नया स्वरूप

विधानसभा सचिवालय में पुस्तकालय कक्ष को भी नया स्वरूप दिया गया है। सत्र के दौरान दोपहर के भोजन हेतु डाइनिंग हाल में भी स्थान में बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसी को असुविधा न हो।

- विज्ञापन -

प्रश्नों का लेखा जोखा

अभी तक कुल 743 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई हैं। तारांकित 547 प्रश्नों में 451 आनलाइन और 86 आफ लाइन हैं। अतारांकित 196 प्रश्नों में 144 आनलाइन और 52 आफलाइन पूछे गए हैं। नियम 62 के तहत एक सूचना, नियम 101 के तहत दो सूचनाएं, नियम 130 के तहत नौ सूचनाएं, नियम 102 के तहत एक सूचना तथा नियम 324 के तहत एक सूचना प्राप्त हुई हैं। पिछले बजट सत्र में 1215 सूचनाएं प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त हुई थीं। सत्र की कार्रवाई 75 घंटे चली थी तथा उसकी उत्पादकता 94 प्रतिशत रही थी।

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार