
शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह संगठन की मजबूती में सक्रिय हो गई हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार का गठन और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच अब शिमला में प्रदेशस्तरीय मंथन होने वाला है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारियों को शिमला बुला लिया है।
यह सभी पदाधिकारी 10 जनवरी को राजधानी में जुटेंगे और यहां हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय होगी। हिमाचल में सरकार बनने के बाद कांग्रेस संगठन का यह सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारी में ब्लॉक से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अपनी राय प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने रखेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल का पक्ष हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से सामने आएगा।