शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

Police: वाराणसी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा नेत्री के फ्लैट से 9 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार

Share

Uttar Pradesh News: वाराणसी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई शहर के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में हुई। Police ने फ्लैट से 9 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। जांच में पता चला है कि यह फ्लैट भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति का है। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

मुखबिर की सूचना पर छापेमारी

पुलिस को मुखबिर से इस अवैध धंधे की सूचना मिली थी। बताया गया था कि अपार्टमेंट में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही Police की टीम ने वहां छापा मारा। फ्लैट के अंदर लड़के और लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिले। टीम ने वहां से रजिस्टर और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  उत्पीड़न: महिला ने 5 लोगों पर लगाए अश्लील हरकतें करने और धमकी देने के आरोप, डीसी ने दिए जांच के आदेश

किराए पर दिया गया था फ्लैट

जिस फ्लैट में यह अनैतिक कार्य चल रहा था, वह अरुण यादव के नाम पर है। अरुण यादव भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति हैं। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट उन्होंने किराए पर दिया हुआ था। पुलिस अब किराएदारों के सत्यापन की जांच कर रही है। इस घटना के बाद अपार्टमेंट के अन्य निवासी भी हैरान हैं।

कौन हैं शालिनी यादव?

शालिनी यादव ने जुलाई 2023 में भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में थीं। उन्होंने 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उस चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रही थीं। शालिनी ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव भी लड़ा था। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ी हैं और पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।

यह भी पढ़ें:  Himachal Disaster: भारी बारिश से हुआ भारी नुकसान, सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री से मांगी मदद
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News