26.1 C
Delhi
रविवार, मई 28, 2023
spot_imgspot_img
होमइंडिया न्यूजदिल्ली न्यूजPOCSO एक्ट: POCSO को बदलने के लिए सरकार को करेंगे मजबूर; केस...

POCSO एक्ट: POCSO को बदलने के लिए सरकार को करेंगे मजबूर; केस दर्ज होने पर भड़के बृजभूषण सिंह

Click to Open

Published on:

Click to Open

Delhi News: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अब POCSO एक्ट पर भड़क गए हैं। खास बात है कि सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कानून का देशभर में गलत इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने यह भी कह दिया कि ‘इस कानून को बदलने के लिए सरकार को मजबूर करेंगे।’ खास बात है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘इस कानून का गलत इस्तेमाल बच्चों और बड़ों के खिलाफ हो रहा है। यहां तक कि अधिकारी भी इस दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘संतों की अगुवाई में हम सरकार को कानून बदलने पर मजबूर कर देंगे।’ कैसरगंज से सांसद सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 5 जून को बड़ी रैली की तैयारी कर रहे हैं।

Click to Open

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली पुलिस अब तक दो एफआईआर दर्ज कर चुकी है। उनपर नाबालिग पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, जिसके चलते पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत कई स्टार रेसलर ने सिंह पर कई महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।

सिंह ने आगामी पांच जून को अयोध्या में संतों की रैली का आह्वान किया है जिसमें उन्होंने 11 लाख संतों के पहुंचने का दावा किया है। इसी रैली की तैयारी को लेकर आज सिंह ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने दोहराया है कि पहलवानों की तरफ से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। साथ ही उन्होंने नार्को टेस्ट को लेकर भी पहलवानों को चुनौती दी थी।

Click to Open

Comment:

Click to Open
Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Top Stories