सोमवार, दिसम्बर 22, 2025

PM Modi: भारत ने कर दिया बड़ा खेल! न्यूजीलैंड के साथ हुई ये ऐतिहासिक डील, दुनिया रह गई हैरान

Share

New Delhi News: भारत ने वैश्विक व्यापार में एक और बड़ा धमाका कर दिया है। PM Modi ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का ऐलान किया। यह डील अमेरिका की सख्त व्यापार नीतियों के बीच भारत की बड़ी जीत मानी जा रही है। PM Modi की कूटनीति ने दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

सिर्फ 9 महीने में पक्की हुई डील

अक्सर ऐसे समझौतों में सालों लग जाते हैं। लेकिन PM Modi और लक्सन की रजामंदी से यह काम रिकॉर्ड समय में हो गया। इस डील पर बात मार्च 2025 में शुरू हुई थी। तब लक्सन भारत के दौरे पर आए थे। महज 9 महीनों में यह समझौता पूरा होना दोनों देशों की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति को दिखाता है। यह भारत की तेजतर्रार कार्यशैली का सबूत है।

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी: SCO शिखर सम्मेलन में तीन महाशक्तियों की मुलाकात से हिला अमेरिका, अब आई यह पोस्ट

5 साल में डबल होगा व्यापार

इस समझौते का सीधा फायदा आम जनता और व्यापारियों को मिलेगा। PM Modi और न्यूजीलैंड के पीएम ने एक बड़ा लक्ष्य तय किया है। अगले पांच साल में दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना किया जाएगा। इससे निवेश और नई तकनीकों का आदान-प्रदान बढ़ेगा। साथ ही सप्लाई चेन भी पहले से ज्यादा मजबूत होगी। यह आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ी क्रांति साबित हो सकती है।

भारत में आएगा करोड़ों का निवेश

इस डील के तहत न्यूजीलैंड भारत में अपनी तिजोरी खोलने जा रहा है। वह अगले 15 वर्षों में भारत में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा। यह पैसा खेती, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टर में लगेगा। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स को भी बड़ा बूट्स मिलेगा। PM Modi के विजन के कारण शिक्षा के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि, पुलिस कर्मियों का वेतन भी बढ़ाया; यहां पढ़ें कैबिनेट के सभी फैसले

दुनिया में बज रहा भारत का डंका

न्यूजीलैंड के साथ यह डील कोई इकलौती घटना नहीं है। यह पिछले कुछ सालों में भारत का सातवां बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है। इससे पहले भारत यूएई, यूके, ऑस्ट्रेलिया और ओमान जैसे देशों से हाथ मिला चुका है। मॉरीशस और EFTA देशों के साथ भी डील हो चुकी है। यह दिखाता है कि PM Modi के नेतृत्व में भारत दुनिया का भरोसेमंद बिजनेस पार्टनर बन गया है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News