New Delhi News: देश के करोड़ों किसानों की निगाहें अब 2000 रुपये की अगली किस्त पर टिकी हैं। PM Kisan Yojana के तहत अन्नदाता 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी की थी। अब चार महीने का समय पूरा होने वाला है। हालांकि, सरकार ने उन किसानों को सख्त चेतावनी दी है जिनका ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं है। ऐसे किसानों के खाते में अगली किस्त का पैसा नहीं आएगा।
फरवरी में आ सकती है खुशखबरी
PM Kisan Yojana के नियमों के मुताबिक, सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये जारी करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की थी। इस हिसाब से अगली किस्त का समय फरवरी 2026 में बन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों का दावा है कि सरकार फरवरी महीने में कभी भी पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, अभी तक किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
e-KYC के बिना नहीं मिलेगा पैसा
सरकार ने योजना में पारदर्शिता रखने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं और आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आपके पैसे अटक सकते हैं। यह कदम फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उठाया गया है। इसलिए किसान तुरंत अपना स्टेटस चेक करें और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें।
घर बैठे ऐसे अपडेट करें e-KYC
किसान अपने मोबाइल से ही यह काम निपटा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले PM Kisan Yojana की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Farmers Corner’ सेक्शन में जाएं।
- अब ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर लिखें और सर्च बटन दबाएं।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करें और सबमिट कर दें।
जमीन का सत्यापन भी है जरूरी
सिर्फ e-KYC ही काफी नहीं है। किसानों को अपनी ‘Land Seeding’ यानी जमीन का सत्यापन भी चेक करना होगा। स्टेटस में Land Seeding के आगे ‘Yes’ लिखा होना चाहिए। साथ ही आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर इसमें कोई भी कमी है, तो आप नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जाकर इसे ठीक करवा सकते हैं।

