
Viral Video: महिला से शारीरिक संबंध बनाते समय लिए फ़ोटो और वीडियो, सोशल मीडिया पर किए वाइरल
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र में एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान युवक ने अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिया। अब युवक ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही है। महिला का पति कमाने के सिलसिले में बाहर गया है।
बताया जाता है कि महिला के घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहता है। इसी दौरान दूर के एक रिश्तेदार ने महिला को प्रैम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला की कई आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिया। अब इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। जवरलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।