23.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 1, 2023

राज्य की संपति पर जनता का अधिकार, इस संपत्ति को लूटने नही देगी सरकार: सीएम सुक्खू

- विज्ञापन -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य है। यहां कमाई के संसाधन नाममात्र के हैं। राज्य की आय पर्यटन और पनबिजली परियोजनाओं पर ही निर्भर करती है। ऐसे में अगर इन दोनों सेक्टर से राज्य को कमाई नहीं होगी तो राज्य की अर्थव्यवस्था का आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा.

हिमाचल प्रदेश की संपत्ति को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दो टूक कहा है कि राज्य की संपत्ति पर सरकार और राज्य की जनता का अधिकार है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन यहां की संपत्ति पर राज्य के लोगों का अधिकार है और सरकार इस संपत्ति को किसी को लूटने की इजाजत नहीं देगी.

प्रदेश की संपत्ति पर जनता का है अधिकार- सीएम सुक्खू

रविवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हाई कोर्ट के आदेश के बाद शिमला के वाइल्ड फ्लावर हॉल पर सरकार के कब्जे पर अपने विचार रख रहे थे. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 22 वर्षों तक अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी है. हाई कोर्ट ने वाइल्ड फ्लावर हॉल को सरकार के कब्जे में लेने का आदेश दिया। शनिवार सुबह 8:30 बजे सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर इसे अपने कब्जे में ले लिया. बाद में हाईकोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अच्छे वकील और मजबूत तथ्य पेश कर कोर्ट में लगातार जीत हासिल की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में कानूनी और राजनीतिक लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संपत्ति पर हिमाचल प्रदेश की जनता का अधिकार है और सरकार इसे लूटने नहीं देगी.

‘सरकार साहस के साथ लड़ेगी’

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आय का स्रोत पर्यटन और हाइड्रो प्रोजेक्ट पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन और पनबिजली परियोजनाओं में अपना हक लेने के लिए मजबूती से संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार इससे पीछे नहीं हटेगी और अपना अधिकार नहीं छोड़ेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े