हिमाचल में पंचायत चुनाव आते ही राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश में कई लोग भाजपा से कॉग्रेस और कई कांग्रेस से भाजपा में जाकर दल बदलने पर आ गए है। लोगों के बीच सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है कि जो लोग लोग सत्ता सुख के लिए पार्टी बदल देते है वह आम जनता की कितनी सेवा कर सकेंगे। देखा जाए तो लोगों का यह सवाल जायज भी है और ऐसे दलबदलुओं को सामने आकर अपनी बात आम जनता के सामने रखनी चाहिए।
ताजा जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के गृह जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र में कई लोग भाजपा से कांग्रेस में जा रहे हैं। नाचन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेत्री भाजपा की वरिष्ठ नेता विमला नायक है जिन्होंने 15 महिलाओं के साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
उधर कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजिन सरकार फेल हो चुकी है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान नही होता इसलिए भाजपा को यह खामियाजा भुगतना पड़ा है। उनका कहना है कि अभी यह संख्या जरूर कम है लेकिन आने वाले समय में महिलाओं की यह तादाद बढ़ सकती है और भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। सभी महिलाओं को अब कांग्रेस में शामिल कर लिया गया है।
भाजपा की वरिष्ठ नेता विमला नाइक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैंने पूरी जिंदगी भाजपा को दे दी लेकिन जब मुझे कोई अच्छा पद मिलने की बारी आई तो मेरी अनदेखी की गई। जिसके चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।