Pakistan News: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर घुसकर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। यह हमला अफगानिस्तान के गनी खेलो और गरदा सामिया जिलों में किया गया। इस कार्रवाई में एक बच्चे सहित 19 अफगान नागरिकों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, हवाई हमले रिहायशी इलाकों में किए गए।
पाकिस्तान ने क्या कहा?
पाकिस्तानीअधिकारियों ने इन हमलों को सीमा पार मौजूद आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट-खोरासान से जुड़े सात ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान सरकार TTP को ‘फितना अल खवारिज’ के नाम से पुकारती है।
आत्मघाती हमलों का जवाब
पाकिस्तान काकहना है कि यह एयरस्ट्राइक हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई। उसने इस्लामाबाद की एक इमाम बारगाह, बाजौर और बन्नू में हुए धमाकों का जिक्र किया। पाकिस्तानी सेना ने इसे ‘सटीक और कुशल’ कार्रवाई बताया है।
मदरसा तबाह, कई जिलों में हमले
पाकिस्तानीसेना ने पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में एक मदरसे पर हवाई हमला किया, जिसके बाद वह पूरी तरह तबाह हो गया। इसके अलावा उरगुन और नंगरहार प्रांत के खोगयानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों में भी हमले किए गए।
पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय सवाल
पाकिस्तान नेअफगान तालिबान से आतंकवादियों के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल रोकने की अपील की थी। हालांकि, पाकिस्तान पर खुद लंबे समय से आतंकी संगठनों को सुरक्षित ठिकाने और मदद मुहैया कराने के आरोप लगते रहे हैं। इस मसले पर उसे अंतरराष्ट्रीय जांच का भी सामना करना पड़ रहा है।
