शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

पाकिस्तान: एक ही दिन में 4000 अफगान शरणार्थी को देश से निकाला बाहर, पुलिस ने टेंट भी उखाड़े

Share

Pakistan News: पाकिस्तान और ईरान ने शरणार्थियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक ही दिन में 4000 से ज्यादा अफगान नागरिकों को दोनों देशों से जबरन निकाल दिया गया है। यह जानकारी तालिबान के अधिकारियों ने दी है। इस्लामाबाद में पुलिस ने रात के वक्त शरणार्थियों के कैंप पर धावा बोला। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की खबरें भी सामने आई हैं।

तालिबान ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर ताजा रिपोर्ट साझा की है। इसके मुताबिक पाकिस्तान और ईरान से कुल 1053 परिवारों को वापस भेजा गया है। इन परिवारों में सदस्यों की संख्या 4834 है। ये शरणार्थी तोरखम और स्पिन बोल्डक जैसे बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए अफगानिस्तान लौटे हैं। तालिबान प्रशासन ने लौटे हुए लोगों को सिम कार्ड और राशन देकर मदद की है।

यह भी पढ़ें:  H-1B वीज़ा विवाद: अमेरिकी कंपनियों पर देश के नागरिकों को नौकरियों से निकाला, व्हाइट हाउस का बड़ा खुलासा

रात के अंधेरे में पुलिस की छापेमारी

अफगान मीडिया ने पाकिस्तान पुलिस की बर्बरता का खुलासा किया है। इस्लामाबाद के अर्जेंटीना पार्क में पुलिस ने बिना नोटिस के छापेमारी की। यहां करीब 200 अफगान परिवार पिछले चार महीने से तंबू लगाकर रह रहे थे। पुलिस ने आधी रात को इनके टेंट उखाड़ फेंके। विरोध करने पर शरणार्थियों और एक्टिविस्ट्स को पीटा गया।

महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा

चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस ने जबरन लोगों को गाड़ियों में भरा। इस कार्रवाई में कई बच्चे घायल हो गए हैं। पुलिस ने कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पाकिस्तान की इस कार्रवाई से शरणार्थियों में डर का माहौल है। निकाले गए लोग अब अपने ही देश में नए सिरे से जिंदगी शुरू करने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें:  स्पेन में हैरतअंगेज मामला: ऑफिस 40 मिनट जल्दी आने पर महिला कर्मचारी को नौकरी से निकाला, कोर्ट ने दिया कंपनी का साथ
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News