Oracle की बड़ी छंटनी की तैयारी! AI डेटा सेंटर के लिए 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान

Business News: अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle बड़ी छंटनी की तैयारी में है. कंपनी को AI डेटा सेंटर के विस्तार के लिए बड़े फंड की जरूरत है, जिसके लिए वह छंटनी का रास्ता अपना रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Oracle अपने सभी डिवीजन में हजारों नौकरियां कम करने की योजना बना रहा है. करीब 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है.

कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी

यह छंटनीइसी महीने शुरू हो सकती है और कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी रीस्ट्रक्चरिंग होगी. Oracle ने सितंबर में एक फाइलिंग में बताया था कि इस प्लान पर चालू वित्त वर्ष में 1.6 अरब डॉलर तक का खर्च आ सकता है, जिसमें सेवरेंस पेआउट भी शामिल है. यह राशि कंपनी द्वारा पिछली कटौतियों से काफी अधिक है.

हायरिंग पर लगी रोक

कंपनीने इस हफ्ते ओपन जॉब लिस्टिंग के रिव्यू के बाद अपने क्लाउड डिवीजन में हायरिंग रोक दी है या धीमी कर दी है. मई 2025 तक Oracle के दुनिया भर में लगभग 162,000 कर्मचारी थे. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कटौती की योजना अभी चल रही है और इसका दायरा बदल सकता है.

AI डेटा सेंटर के लिए बड़ा निवेश

Oracle दुनियाकी बड़ी SaaS कंपनी है, लेकिन अब उसका फोकस AI क्लाइंट्स के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग पावर देने पर है. OpenAI, xAI और Meta जैसे क्लाइंट्स की डिमांड पूरी करने के लिए कंपनी बड़े डेटा सेंटर विस्तार की तैयारी में है. यह विस्तार इस साल 50 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है, जो पिछले अनुमानों से 15 अरब डॉलर ज्यादा है.

कैश क्रंच से निपटने की तैयारी

पिछलीरिपोर्ट्स बताती हैं कि कई अमेरिकी बैंकों ने Oracle को नया लोन देना कम कर दिया है, जिससे कंपनी कैश क्रंच में आ गई है. हजारों नौकरियां कम करके Oracle 8 अरब से 10 अरब डॉलर के बीच बचा सकता है. इस रकम का इस्तेमाल डेटा सेंटर्स को फंड करने के लिए किया जा सकता है.

Hot this week

Related News

Popular Categories