हिमाचल प्रदेश का नाम दुनिया के सबसे शांत राज्यों में टॉप पर आता है। यहाँ के लोग सही मायनों में शांत और भोले भाले होते है। लेकिन पिछले कुछ समय से हिमाचल अशांत से दिखाई देने लगा है। जिसका कारण हिमाचल के कुछ लोगों द्वारा बिना कारण दूसरों को टारगेट करना, खालिस्तानी, टुकड़े टुकड़े गैंग, अर्बन नक्सल, जिहादी आदि कहना या लिखना दिख रहा है। पिछले काफी समय से कंगना रनौत ऐसे लोगों में टॉप पर दिखाई दे रही है। जबकि पूरा हिमाचल कंगना को हिमाचल की बेटी और हिमाचल की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में देखता है।
कंगना के नया विवाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ उठता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कंगना के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में केस करने जा रहे हैं। मामला उनकी पुरानी चुनावी सभा की फोटो के दुरुपयोग का है। वह फोटो किसी फनी सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें दिखाई दे रहे नेताओं को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिस्ट और खालिस्तानी बताया गया है। इतना ही नहीं पोस्ट में सभी नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नए स्टार कहा गया था।
कंगना ने उस सोशल मीडिया पोस्ट को अपने अकाउंट से री-पोस्ट करते हुए तंज कसा है। इस पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने कहा, “कंगना के खिलाफ इस पूरे मामले पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी। लीगल राय ली जा रही है और दो-तीन दिनों में पार्टी संबधित तमाम पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। सभी जिलों में भी केस दर्ज किया जा सकता है।”
कंगना रनोट पहले से ही किसान आंदोलन का विरोध करने की वजह से विवादों में हैं। दरअसल, कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल दादी मोहिंदर कौर को बिना नाम लिए शाहीन बाग प्रोटेस्ट में शामिल हुईं बिलकिस बानो बताया था और दावा किया था कि वे प्रदर्शनों के लिए 100 रुपए में उपलब्ध हैं।
एक्ट्रेस के इस कमेंट पर जहां खुद मोहिंदर कौर ने कंगना को पागल बताया था। वहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (DSGMC) की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस में कंगना से कहा गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर मोहिंदर कौर से माफी मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कंगना रनोट पर पहले ही कई मामले दर्ज हो चुके हैं। अक्टूबर में कर्नाटक के तुमकुर में कंगना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन पर किसानों को आतंकवादी कहने का आरोप लगा।
मुंबई में 2 केस हुए। इनमें कंगना पर धर्म के आधार पर नफरत फैलाने और अदालत की अवमानना का आरोप लगा।
गीतकार जावेद अख्तर कंगना के खिलाफ मुंबई में मानहानि का केस दर्ज करा चुके हैं। उनका आरोप है कि कंगना उनके खिलाफ झूठा प्रचार कर रही हैं।