शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

Nitish Kumar: हिजाब विवाद में कूदा पाकिस्तानी डॉन, सीएम को दी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

Share

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar हिजाब विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश पर विवाद गहरा गया है। अब इस मामले में पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी की एंट्री हुई है। भट्टी ने एक वीडियो जारी कर सीएम को सीधे तौर पर धमकी दी है। उसने चेतावनी दी है कि सीएम उस महिला से माफी मांगें, वरना उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

जेडीयू ने धमकी को बताया बेतुका

इस धमकी पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को पार्टी प्रवक्ता अंजुम आरा ने इस बयान को पूरी तरह बेतुका करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत और बिहार में लोकतंत्र है। यहां Nitish Kumar ने मुस्लिम महिलाओं और पसमांदा समाज के उत्थान के लिए बहुत काम किया है। अंजुम आरा ने साफ कहा कि सीएम को ऐसे लोगों से सीखने की जरूरत नहीं है। सरकार इस गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें:  MP News: हाई कोर्ट पर भड़के IAS संतोष वर्मा, जजों की भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियो में डॉन ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने Nitish Kumar के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उसने कहा कि एक मुस्लिम बेटी के साथ ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भट्टी ने धमकी देते हुए कहा कि सीएम के पास अभी भी वक्त है। वे उस महिला से माफी मांग लें। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बाद में उसे दोष न दिया जाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल: जन विश्वास बिल 2025 लोकसभा में पेश, कारोबार और जीवन को बनाएगा आसान

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मांगा इस्तीफा

इस घटना पर अखिल भारतीय मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी नाराजगी जताई है। बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने Nitish Kumar के व्यवहार को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा करना बेहद निंदनीय है। शाइस्ता अंबर ने मांग की है कि सीएम को अपनी इस हरकत के लिए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। हिजाब खींचना और फिर हंसना एक महिला के सम्मान के खिलाफ है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News