36.7 C
Delhi
शुक्रवार 19 अप्रैल, 2024 14:38 IST

महाराष्ट्र के शख्स ने शिमला निवासी से ठगे 7 लाख रुपए, बालूगंज पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

Shimla News: राजधानी में एक व्यक्ति से 7 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी अभिनय पांडे पुत्र रवि किशोर एम-1001 सीएचएस लिमिटेड ग्लोबल सिटी, विरार पालघर महाराष्ट्र का रहने वाला है।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने बालूगंज थाने में इसे लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने बच्चे के स्वास्थ्य के उपचार के लिए पीड़ित व्यक्ति से तीन बार पैसे उधार लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बालूगंज थाना के तहत अनाडेल क्षेत्र की है। आरोपी अभिनय पीड़ित व्यक्ति के पड़ोस में रहता था और शहर में एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता था। शिकायत के मुताबिक 2023 में आरोपी ने अपने बच्चे के स्वास्थ्य के उपचार के लिए सात लाख रुपये उससे लिए हैं, अब वापस नहीं दे रहा है। आरोपी ने सुरेंद्र को बताया कि उसका बच्चा बीमार है। उसके उपचार के लिए पैसों की जरूरत है।

पीड़ित झांसे में आ गया और उसे एक लाख दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की। इस बार पीड़ित को बताया कि उसके बच्चा अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान पीड़ित को अस्पताल में भर्ती बच्चे का वीडियो भी दिखाया। इसके बाद पीड़ित ने उसे दो लाख और तीसरी बार चार लाख रुपये दिए। अब आरोपी का फोन बंद और कंपनी कै कार्यालय में पता किया तो बताया कि वह कंपनी को छोड़कर चला गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

First Published on:

96,536फॉलोवर फॉलो करें
16,269फॉलोवरफॉलो करें
22,101फॉलोवरफॉलो करें

आपकी राय:

कृपया अपना कमेंट लिखें
नाम दर्ज करें