New Delhi News: शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 45 शिक्षकों का चयन किया है जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने 21 शिक्षकों को चुना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इन्हें सम्मानित करेंगी।
विज्ञान भवन में होगा समारोह
यह समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। प्रत्येक पुरस्कार में प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक शामिल है।
राज्यवार चयनित शिक्षक
स्कूल शिक्षकों की सूची में महाराष्ट्र से तीन, बिहार से तीन और गुजरात, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से दो-दो शिक्षक शामिल हैं। अन्य राज्यों से एक-एक शिक्षक को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल के शिक्षक भी शामिल हैं।
उच्च शिक्षा के लिए पुरस्कार
उच्च शिक्षा श्रेणी में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, विज्ञान, कला और वाणिज्य सहित विभिन्न विषयों के शिक्षकों को चुना गया है। पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए अलग से 10 पुरस्कार दिए जाएंगे। इस वर्ष कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के शिक्षकों ने उच्च शिक्षा श्रेणी में ज्यादा स्थान हासिल किए हैं।
स्कूलों के इन 45 टीचरों को मिलेगा अवॉर्ड
क्रम संख्या नाम विद्यालय / पता राज्य / संगठन
1 सुनीता पीएम श्री जीजीएसएसएस, सोनीपत मुरथल एड (3490), सोनीपत हरियाणा
2 शशि पॉल गवर्नमेंट मॉडल सेंटर, प्राइमरी शमरोर स्कूल, सोलन हिमाचल प्रदेश
3 नरिंदर सिंह गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल जंडियाली, लुधियाना पंजाब
4 अवधेश कुमार झा सर्वोदय को-एड विद्यालय, सेक्टर-8 रोहिणी दिल्ली
5 मंजुबाला जीपीएस च्यूरानी, चंपावत उत्तराखंड
6 परवीन कुमारी गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ चंडीगढ़
7 नीलम यादव तपुकड़ा, खैरथल-तिजारा, राजस्थान राजस्थान
8 भविनीबेन दिनेशभाई देसाई जीयूपीएस भेंसरोड दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
9 विलास रामनाथ सतारकर डॉ. के.बी. हेडगेवार हाई स्कूल, कुजीरा बम्बोलिम, नॉर्थ गोवा गोवा
10 हितेश कुमार प्रविणचंद्र भुंडिया श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विद्यालय, राजकोट गुजरात
11 हीरनकुमार हसमुखभाई शर्मा प्राइमरी स्कूल वावड़ी, गांधिपुरा खेड़ा के पास गुजरात
12 शीला पटेल पीएस देवरन तपरिया पथरिया दमोह, दमोह मध्य प्रदेश
13 भेरूलाल ओसारा गवर्नमेंट ईपीईएस एम.एस खेड़िया सुसनेर, आगर मालवा मध्य प्रदेश
14 डॉ. प्रज्ञा सिंह गवर्नमेंट मिडिल स्कूल हनोडा, दुर्ग छत्तीसगढ़
15 कुलदीप गुप्ता गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जिंद्राह, जम्मू जम्मू-कश्मीर
16 रामलाल सिंह यादव यूपीएस बड़वापुर, भदोही उत्तर प्रदेश
17 मधुरिमा तिवारी पीएम श्री कॉम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती, मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
18 कुमारी निधि प्राइमरी स्कूल सुहागी, किशनगंज बिहार
19 दिलीप कुमार ललित नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सुपौल बिहार
20 सोनिया विकास कपूर एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल नं. 2, मुंबई महाराष्ट्र (एटॉमिक एनर्जी स्कूल)
21 कंधन कुमारसन गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एबर्डीन, साउथ अंडमान अंडमान और निकोबार द्वीप
22 संतोष कुमार चौरसिया पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सालोरा, कोरबा छत्तीसगढ़ (एनवीएस)
23 डॉ. प्रमोद कुमार सैनिक स्कूल नालंदा, नालंदा बिहार (सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय)
24 तरुण कुमार दास पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोरापुट ओडिशा (केवीएस)
25 बसंता कुमार राणा गवर्नमेंट एनयूपीएस कोंडेल, मलकानगिरी ओडिशा
26 तनुश्री दास कुचला चट्टी प्राइमरी स्कूल, मेदिनीपुर पश्चिम पश्चिम बंगाल
27 नांग एकथानी मौंगलांग गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल पचिन, पापुम पारे अरुणाचल प्रदेश
28 पेलिनो पेटनिल्हु जॉन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, विश्वेमा, कोहिमा नागालैंड
29 कोईजम माचसाना घरी अपर प्राइमरी स्कूल, इंफाल वेस्ट मणिपुर
30 कर्मा टेम्पो एथेनपा पीएम श्री मंगन एसएसएस, मंगन सिक्किम
31 डॉ. हेईपोर यूनी बंग के.बी. मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, वपुंग, ईस्ट जयंतिया हिल्स मेघालय
32 बिदिशा मजूमदार हरियानंदा इंग्लिश मीडियम एच.एस. स्कूल, गोमती त्रिपुरा
33 देबजीत घोष नामसांग टीई मॉडल स्कूल, डिब्रूगढ़ असम
34 श्वेता शर्मा गवर्नमेंट एम.एस. विवेकानंद, देवघर झारखंड
35 डॉ. शेख मोहम्मद वकिउद्दीन शेख हमीदोद्दीन जिला परिषद हाई स्कूल, अर्धापुर, नांदेड़ महाराष्ट्र
36 डॉ. संदीपन गुरुनाथ जगदाले दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स, लातूर महाराष्ट्र
37 इब्राहीम एस गवर्नमेंट जूनियर बेसिक स्कूल, मूला अंद्रोथ लक्षद्वीप
38 मधुरिमा आचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल न्यूटाउन, कोलकाता पश्चिम बंगाल (CISCE)
39 मदाबथुला तिरुमाला श्रीदेवी पंडित नेहरू एमपीएल एचएस 17 वार्ड, विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश
40 मरम पवित्रा जेडपीएचएस पेनपहाड़, सुर्यापेट तेलंगाना
41 रेवती परमेश्वरन पीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई तमिलनाडु (सीबीएसई)
42 विजयलक्ष्मी वी भारथियार शताब्दी गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, तिरुपुर तमिलनाडु
43 किशोरकुमार एम.एस गवर्नमेंट वोकेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, कल्लारा, तिरुवनंतपुरम केरल
44 डॉ. वी रेक्स एलियास राधाकृष्णन तिल्लैयडी वल्लियम्मल गवर्नमेंट हाई स्कूल पुडुचेरी
45 मधुसूदन के.एस गवर्नमेंट हायर प्राइमरी स्कूल, हिनकल, मैसूरु कर्नाटक
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निकों के उत्कृष्ट शिक्षकों/संकाय सदस्यों को निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान किया जाता है:
श्रेणी I: उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक:
उप-श्रेणी (i) : इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला।
उप-श्रेणी (ii) : गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान,
चिकित्सा, फार्मेसी
उप-श्रेणी (iii) : कला एवं सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, कानूनी अध्ययन,
वाणिज्य, प्रबंधन।
श्रेणी II: पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक: कुल 10 पुरस्कार
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले हायर एजुकेशन व पॉलिटेक्निक टीचर
1. डॉ. श्रीदेवी
विज्ञान और प्रौद्योगिकी संकाय,
शार्नबासवा विश्वविद्यालय,
कलबुर्गी, कर्नाटक
2. डॉ. शोभा एम ई
मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान,
उडुपी जिला, कर्नाटक
3. डॉ. अंजना भाटिया
हंस राज महिला महाविद्यालय,
जालंधर, पंजाब
4. डॉ. देबयान सरकार
आईआईटी इंदौर, मध्य प्रदेश
5. डॉ. चंदन साही
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान
भोपाल, मध्य प्रदेश
6. प्रो. विजयलक्ष्मी जे
योजना एवं वास्तुकला स्कूल,
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश
7. प्रो. संकेत गोयल
बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान,
पिलानी, हैदराबाद कैंपस
तेलंगाना
8. प्रो. एस शिव सत्या
पांडिचेरी विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय),
पुदुचेरी
9. डॉ. नीलाक्षी सुभाष जैन
शाह एंड एंकर कच्छी इंजीनियरिंग कॉलेज
मुंबई, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र
10. प्रो. मनोज बी.एस.
भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी)
तिरुवनंतपुरम, केरल
केरल
11 प्रो. शंकर श्रीराम शंकरन
सस्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय
तंजावुर, तमिलनाडु
तमिलनाडु
12. प्रो. विनीत एनबी
आईआईटी हैदराबाद, तेलंगाना
तेलंगाना
13. प्रो. विभा शर्मा
अंग्रेजी विभाग, कला संकाय,
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
14. प्रो श्रीवर्धिनी केशवमूर्ति झा
आईआईएम बैंगलोर
बैंगलोर
15. प्रो. अमित कुमार द्विवेदी
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान,
गांधीनगर
गुजरात
16. डॉ. जोरमदिनथारा
मिजोरम विश्वविद्यालय
मिजोरम
17. प्रो. गणेश तिम्मन्ना पंडित
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,
नई दिल्ली
18. डॉ. प्रोशांतो कुमार साहा
राजीव गांधी विश्वविद्यालय – केंद्रीय विश्वविद्यालय,
पापुम पारे, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश
19. डॉ. मेंडा देवानंद कुमार
डॉ. लकीरेड्डी हनीमिरेड्डी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज,
मायलावरम, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश
20. प्रो.पुरुषोत्तम बालासाहेब पवार
एसवीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग,
बारामती, पुणे, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र
21. श्री उर्विश प्रवीणकुमार सोनी
गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक,
अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात
पुरस्कार का इतिहास
स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार 1958 में शुरू किए गए थे। वर्ष 2023 में इन पुरस्कारों में उच्च शिक्षा संस्थानों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया था। यह पुरस्कार शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने का एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच है।
