गुरूवार, जनवरी 8, 2026
4.8 C
London

मुंबई: न्यू ईयर पार्टी में प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट पर चलाया चाकू; 7 साल से था रिश्ता

Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में नए साल का जश्न एक खौफनाक वारदात में बदल गया। शादी करने से मना करने पर एक महिला ने अपने प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दिया। गुस्से में आई महिला ने धारदार चाकू से प्रेमी के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) पर वार किया। इस घटना के बाद आरोपी महिला अपने परिवार के साथ शहर छोड़कर भाग गई थी। वकोला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गाजियाबाद में छिपी थी आरोपी महिला

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय आरोपी महिला वारदात के तुरंत बाद फरार हो गई थी। वह अपने पति और दो बच्चों को लेकर गाजियाबाद स्थित अपनी बहन के घर जा छिपी थी। वकोला पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की। पुलिस टीम ने उसे मुंबई लौटने का निर्देश दिया और सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  यूपी पुलिस: मेरठ में खाकी शर्मसार, लावारिश शव को दूसरे थाना क्षेत्र में फेंका; वीडियो हुआ वायरल

सात साल से चल रहा था अफेयर

जांच में सामने आया है कि पीड़ित 44 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक है। आरोपी महिला और पीड़ित रिश्तेदार हैं और एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों के बीच पिछले सात साल से अवैध संबंध थे। हैरान करने वाली बात यह है कि इस रिश्ते की जानकारी महिला के पति को भी थी। आरोपी महिला 19 दिसंबर को ही बिहार से मुंबई लौटी थी। इसके बाद दोनों ने नए साल का जश्न साथ मनाने का फैसला किया था।

शादी से इनकार पर हुआ खूनी खेल

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 24 दिसंबर को महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया था। पीड़ित खुद शादीशुदा है और उसका परिवार है, इसलिए उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस बात से महिला बेहद नाराज हो गई। उसने पहले उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद 1 जनवरी को पार्टी के दौरान मौका पाकर उसने प्रेमी के गुप्तांगों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल प्रेमी को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ।

यह भी पढ़ें:  धर्मांतरण मामला: फेसबुक पर दोस्ती, पैसों का लालच देकर धर्मांतरण; जानें रीना ने क्या-क्या बताया

ब्लैकमेलिंग का भी लगा आरोप

इस मामले में एक नया मोड़ भी आया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला ने अपना पक्ष रखते हुए पीड़ित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि ऑटो रिक्शा चालक उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

बिलासपुर जिला: 75 दिन से सूखे और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, नए साल पर भी बारिश नहीं

Himachal News: बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र सहित पूरे...

Related News

Popular Categories