फ्रेंडशिप पीक मनाली में छह दिन से लापता पर्वतारोही के मिलने की उम्मीद जगी है। वीरवार को रेस्क्यू टीम को पर्वतारोही का हेलमेट मिला है। वहीं मनाली से तिरंगा रेस्क्यू टीम भी पीक के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि मनाली से 15 नवंबर को तीन युवक फ्रेंडशिप पीक को फतह करने निकले थे।
इनमें शिमला का आशुतोष, मनाली निवासी साहिल और शिमला का सचिन शामिल थे। शनिवार सुबह चोटी को चढ़ते हुए अचानक हिमस्खलन हुआ और आशुतोष उसकी चपेट में आ गया। साहिल और सचिन ने मनाली थाना में पहुंचकर इसकी जानकारी दी थी। रविवार से रेस्क्यू टीम ने अभियान चला रखा है लेकिन अभी तक आशुतोष का सुराग नहीं लग पाया है।