24.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 3, 2023

कुल्लू जिले की फ्रेंडशिप चोटी के पास हिमस्खलन के बाद से एक पर्वतारोही लापता

- विज्ञापन -

शिमला(भाषा) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में फ्रेंडशिप चोटी के पास हिमस्खलन के बाद एक पर्वतारोही लापता हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला जिले के चोपाल के सचिन एवं आशुतोष तथा मनाली के साहिल ने 17 नवंबर को इस चोटी की ओर अपना सफर शुरू किया था।

उनके अनुसार ऊंचाई पर परेशानियां होने के कारण सचिन लौट आया, लेकिन बाकी दोनों ने अपना सफर जारी रखा। एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि आशुतोष शनिवार को चोटी से महज 20 मीटर दूर थे, तभी वह हिमस्खलन की चपेट में आ गए और वह धुंडी-अटल सुरंग की ओर गिर पड़े।

ठाकुर ने कहा कि साहिल ने मनाली लौटकर पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद नौ सदस्यीय तलाशी दल को उसका पता लगाने के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि आशुतोष का अभी पता नहीं चल पाया है।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े

समाचार पर अपनी राय दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें