
ऊना में तीन अप्रैल से गायब लड़की का शव आज एक मंदिर में दफन किया हुआ बरामद हो गया है। जानकारी के मुताबिक लड़की की हत्या मंदिर के पुजारी ने की थी और शव को दफन कर दिया था। लड़की के परिजनों ने लड़की के गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके चलते पुलिस ने जांच के दौरान लड़की के शव को बरामद कर लिया है। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके चलते सैकड़ों लोग मंदिर में इक्कठा हो गए।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ज़िला ऊना के थाना गगरेट के तहत गांव जाडला कौड़ी में एक 22 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई है। लड़की 3 अप्रैल को घर से अचानक गायब हो गई थी। 4 अप्रैल को थाना गगरेट में इस युवती की गुमशुदगी की रपट लिखी थी। पुलिस ने शक के आधार जब इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी विकास दुबे निवासी उत्तर प्रदेश से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने लड़की को मारकर मंदिर के पीछे दबा दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की तलाश कर रही है। वही मौके पर गांव के लोगो का भी हजूम उमडा हुआ है