Mumbai News: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिवाली के मौके पर एक खास ऑफर लॉन्च किया है। एमएचएडीए साउथ मुंबई के ताडेओ में स्थित अपने सबसे महंगे फ्लैट्स बेचने जा रहा है। इन फ्लैट्स की कीमत सात करोड़ रुपये से अधिक है। ये फ्लैट्स पहले दो बार लॉटरी के जरिए बिक चुके हैं।
दो बार लॉटरी में खरीदार न मिलने के बाद अब एमएचएडीए ने नई रणनीति अपनाई है। अब ये फ्लैट्स सीधे पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचे जाएंगे। इसके लिए दिवाली से पहले विज्ञापन जारी किया जाएगा। इच्छुक खरीदार सीधे रजिस्टर कर सकेंगे।
क्रेसेंट टावर के प्रीमियम फ्लैट्स
ये लग्जरी फ्लैट्स साउथ मुंबई के ताडेओ इलाके में क्रेसेंट टावर में स्थित हैं। यह प्रोजेक्ट शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप द्वारा बनाया गया है। यह विशेष रूप से हाई इ
