Jaipur News: अगर आप जल्द शादी की योजना बना रहे हैं, तो तारीखों का खास ध्यान रखें। दिसंबर 2025 में Vivah Muhurat बेहद सीमित हैं। केवल 1, 4, 5 और 6 दिसंबर को ही फेरे हो सकते हैं। इसके बाद शादियों पर लंबा विराम लग जाएगा। शहनाइयां अब सीधे अगले साल 4 फरवरी 2026 से बजेंगी। जनवरी में विवाह का कोई भी शुभ योग नहीं बन रहा है।
शुक्र अस्त होने से लगेगा ब्रेक
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के डॉ. अनीष व्यास ने इसके पीछे का कारण स्पष्ट किया है। उनके अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएगा। इसके तुरंत बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा। खरमास 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। मकर संक्रांति के बाद भी राहत नहीं मिलेगी। शुक्र तारा 1 फरवरी तक अस्त रहेगा, जिससे जनवरी में सन्नाटा रहेगा।
बसंत पंचमी पर भी नहीं होंगी शादियां
आमतौर पर लोग बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त मानते हैं। लेकिन 2026 में स्थिति अलग है। जनवरी में आने वाली बसंत पंचमी पर भी शादी नहीं हो सकेगी। शास्त्रों के मुताबिक, विवाह के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदित होना अनिवार्य है। शुक्र के अस्त रहने के कारण इस बार यह विशेष दिन भी Vivah Muhurat से वंचित रहेगा।
जानते है वर्ष 2026 के शुभ मुहूर्त
- फरवरी 2026 – 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 फरवरी
- मार्च 2026 -1, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 मार्च
- अप्रैल 2026 – 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल
- मई 2026 – 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 मई
- जून 2026 – 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 जून
- जुलाई 2026 – 1, 6, 7, 11 जुलाई
- नवंबर 2026 – 21, 24, 25 और 26 नवंबर
- दिसंबर 2026 -2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर
साल 2026 में होंगे 13 महीने
आने वाला साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष होगा। यह वर्ष ‘अधिक मास’ वाला होगा। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस साल 12 की जगह 13 महीने होंगे। पंचांग में दो ज्येष्ठ माह पड़ेंगे। यह अवधि 2 मई से 29 जून तक रहेगी। इससे पहले साल 2018 और 2023 में भी ऐसी स्थिति बनी थी।
फरवरी 2026 में बंपर मुहूर्त
शादियों का सीजन 4 फरवरी 2026 से दोबारा शुरू होगा। नए साल में कुल 59 शुभ दिन मिलेंगे। फरवरी महीने में शादियों की धूम रहेगी। इस महीने में 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख को शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद मार्च में भी विवाह के 9 शुभ दिन उपलब्ध रहेंगे।
